Amrit Bharat Train Inside Video: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया अमृत भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण, देखें इस खास ट्रेन की झलक
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत ट्रेन का निरीक्षण किया. अंदर से ट्रेन का अच्छे से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसमें इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की.
Amrit Bharat Train Inside Video: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हैं. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करने जा रहे हैं. उससे पहले केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत ट्रेन का निरीक्षण किया. अंदर से ट्रेन का अच्छे से निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसमें इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की. आपको बता दें कि पहली अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक चलेगी, जबकि दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी. आप भी देखिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का यह इनसाइड वीडियो... यह भी पढ़ें: Ashwini Vaishnav Travels in Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर से कटक तक ट्रेन में की यात्रा, लोगों के जानें हाल- VIDEO
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
अमृत काल की अमृत भारत ट्रेन! pic.twitter.com/yegGEydJU5
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) December 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

