देश

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के साथ शाह, राजनाथ, नड्डा, ललन सिंह समेत इन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ (Watch Video)

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार इतिहास रचते हुए तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. फिलहाल राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण जारी है.

PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के साथ शाह, राजनाथ, नड्डा, ललन सिंह समेत इन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की ली शपथ (Watch Video)

PM Modi Oath Ceremony Live: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार इतिहास रचते हुए तीसरी बार रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ. सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद उनके साथ कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्रियों में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली. फिलहाल राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण जारी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक-एक करके मोदी सरकार के मंत्रियों को शपथ दिला रही हैं.

वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वह जेडी(एस) के उन दो उम्मीदवारों में से एक थे जिन्होंने लोकसभा चुनाव जीता. कुमारस्वामी ने मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की.

यहां देखें शपथ ग्रहण लाइव:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2024 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).