देश

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की बड़ी फजीहत! एमपी में राहुल गांधी के मंच पर लगी BJP उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो, वीडियो वायरल

लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर राहुल गांधी मध्य प्रदेश पहुंचे थे. मध्य प्रदेश में उनकी रैली शुरू होती की इससे पहले स्टेज पर देखा गया कि पोस्टर में BJP उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो लगी है. कांग्रेस की तरफ से इतनी बड़ी चूक होने के बाद बवाल मच गया

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस की बड़ी फजीहत! एमपी में राहुल गांधी के मंच पर लगी BJP उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो, वीडियो वायरल
Faggan Singh Kulaste

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मंडला लोकसभा के धनोरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार सिंह के पक्ष में राहुल गांधी को सभा करना था.  लेकिन जहां स्टेज पर जो फ्लेक्स लगाया जा रहा था उसमें सभी कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की तस्वीर थी. इस चूक को लेकर सभा शुरू होने से पहले बवाल मच गया. आनन -फानन में पोस्टर को कार्यकर्ता छिपाने लगा. इस बीच किसी ने उस पोस्टर का वीडियो बना लिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पोस्टर में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के पोस्टर तो हैं ही. इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते के भी फोटो लगी हुई है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).