देश

Actress Raveena Tandon: मुंबई के बांद्रा में रवीना टंडन के साथ हुई झड़प के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची दोनों पार्टियां, शिकायत करने से किया इनकार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ कुछ महिलाएं और लोग विवाद करते हुए नजर आ रहे है. बताया जा रहा है की रवीना के ड्राइवर पर लोगों ने लापरवाही से गाडी चलाने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में पुलिस में पहुंचे दोनों लोगों ने शिकायत देने से मना किया है.

Actress Raveena Tandon: मुंबई के बांद्रा में रवीना टंडन के साथ हुई झड़प के बाद पुलिस स्टेशन पहुंची दोनों पार्टियां, शिकायत करने से किया इनकार
Credit -Latestly.Com

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ कुछ महिलाएं और लोग विवाद करते हुए नजर आ रहे है. बताया जा रहा है की रवीना के ड्राइवर पर लोगों ने लापरवाही से गाडी चलाने का आरोप लगाया था. अब इस मामले में पुलिस में पहुंचे दोनों लोगों ने शिकायत देने से मना किया है. इसपर मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की कल रात रवीना टंडन के घर के बाहर मामूली पार्किंग को लेकर एक विवाद हो गया था. जिसमें सामनेवाले की तरह से हमला और लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है. यह भी पढ़े :VIDEO: रवीना टंडन पर ‘नशे में’ मारपीट का आरोप! ड्राइवर के लापरवाही से कार चलाने पर गुस्साई भीड़, वीडियो वायरल

देखें ट्वीट  :

पुलिस ने कहा है की ,' टंडन का ड्राइवर गाड़ी पार्क करने के लिए गाड़ी रिवर्स ले रहा था. जिससे कुछ लोगों को लगा की वो गाड़ी की चपेट में आएंगे. दोनों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन दोनों की ओर से शिकायत करने से इंकार कर दिया गया.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).