देश

Accident Video: दो ट्रकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में तीन लोग जिंदा जले

दोनों ट्रक आपस में फंस गए थे. इसलिए लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतकों के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.

Accident Video: दो ट्रकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में तीन लोग जिंदा जले
(Photo Credit : Twitter)

आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के काकीनाडा (Kakinada) जिले में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. इस घटना में दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिसकी वजह से आग लग गई. हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए. दुर्घटना गुरुवार आधी रात को प्रतिपादु मंडल में धर्मवरम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई.

राजामहेंद्रवरम की ओर जा रहे एक कंटेनर को काठीपुडी की ओर से डिवाइडर के ऊपर से आ रहे रेत के ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में तुरंत आग लग गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. दोनों ट्रक आपस में फंस गए थे. इसलिए लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतकों के बारे में जानने का प्रयास किया जा रहा है फिलहाल उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).