SSC Scam: कोर्ट ने पार्थ चटर्जी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, वकील ने कहा- अर्पिता को है जान का खतरा
कोलकाता की एक अदालत ने SSC भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा. कोर्ट में सुनवाई को दौरान अर्पिता मुखर्जी की वकील ने कहा " अर्पिता की जान को खतरा है."
Bengal SSC Scam: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) को आज कोलकाता के सिटी सेशंस कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने SSC भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
कोर्ट में सुनवाई को दौरान अर्पिता मुखर्जी की वकील ने कहा " अर्पिता की जान को खतरा है. हम उनके लिए एक डिवीजन 1 कैदी श्रेणी चाहते हैं. उनके भोजन और पानी की पहले जांच की जानी चाहिए और फिर उसे दिया जाना चाहिए. ईडी के वकील ने भी समर्थन करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा को खतरा है क्योंकि 4 से अधिक कैदियों को नहीं रखा जा सकता है.
वहीं पार्थ चटर्जी के वकील ने कहा कि ईडी ने इस मामले में 22 जुलाई को जब उनके घर पर छापा मारा था तो कुछ भी बरामद नहीं हुआ. यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से पूछने की कोशिश करते हैं जो अपराध में शामिल नहीं है, तो वह स्पष्ट रूप से असहयोगी होगा.
कोलकाता की एक अदालत ने SSC भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को 18 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
(फाइल फोटो) pic.twitter.com/NCfK6w5mqD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

