देश

Death By Heart Attack: 8वीं की छात्रा को स्कूल में आया हार्ट अटैक, अचानक मौत पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट

परिजनों का आरोप है कि ठंड की वजह से छात्रा को हार्ट अटैक आया है. उनकी बेटी को तुरंत ट्रीटमेंट न मिलने की वजह से मौत हुई है.

Death By Heart Attack: 8वीं की छात्रा को स्कूल में आया हार्ट अटैक, अचानक मौत पर सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Girl Student Died By Heart Attack: राजकोट के जसाणी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली रिया अचानक ही पढ़ाई करते बेंच पर गिर गई. छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि ठंड की वजह से छात्रा को हार्ट अटैक आया है. उनकी बेटी को तुरंत ट्रीटमेंट न मिलने की वजह से मौत हुई है. फिलहाल, राज्य सरकार की तरफ से स्कूल प्रशासन से मामले का रिपोर्ट मांगी गई है. ये भी पढ़ें- VIDEO: सिर्फ एक छींक और निकल गई जान, अचानक चलते-चलते युवक की मौत, घटना CCTV में कैद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रिंसिपल स्मिताबेन के अनुसार, जब पीड़िता गिर गई तो उसके सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे होश में लाने के लिए हाथ-पैरों की मालिश की थी. वहीं, रिया के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ थी. वह किसी बीमारी से पीड़ित नहीं थी.

डॉक्टर का कहना है कि ठंड की वजह से ब्लड जम जाता है. ऐसे में छात्रा ने जो स्वेटर पहना था, उससे बॉडी गर्म रहने की संभावना कम थी. ऐसे में ब्लड जमने से ब्लड फ्लो कम हो गया होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 10:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).