Dil Se Bura Lagta Hai Fame Devraj Patel Died: यूट्यूबर देवराज पटेल ने कार हादसे में गंवाई जान, आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल (Watch Video)
छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर-कॉमेडियन और बुरा लगता है फेम देवराज पटेल का सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया. रायपुर के पास नेशनल हाइवे पर देवराज की बाइक को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिसके बाद जगह पर ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
Dil Se Bura Lagta Hai Fame Devraj Patel Died: छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर-कॉमेडियन और बुरा लगता है फेम देवराज पटेल का सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया. रायपुर के पास नेशनल हाइवे पर देवराज की बाइक को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी थी. जिसके बाद जगह पर ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. देवराज के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर दुख जताया. देवराज के यूट्यूब पर चार लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे. इंस्टाग्राम पर उन्हें 57 हजार लोग फॉलो करते थे. उन्होंने प्रसिद्ध यूट्यूब भुवन बाम के साथ भी वेब सीरीज में काम किया है. 21 साल की उम्र में उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर पैदा हो गई है. साथ ही इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया उनका आखिरी वीडियो वायरल हो गया है. Kusha Kapila Announces Separation from Husband: कुशा कपिला और जोरावर सिंह अहलूवालिया का हुआ तलाक, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2023 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

