देश

UP Elections 2022: भोजपुरी HOT एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रियंका गांधी के साथ वाली फोटो

भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से लोहा मनवााने वाली हॉट एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की पुष्टि की है.

UP Elections 2022: भोजपुरी HOT एक्ट्रेस रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल, सोशल मीडिया पर शेयर किया प्रियंका गांधी के साथ वाली फोटो
(Photo : Instagram)

Uttar Pradesh Election 2022, 25 जनवरी: उत्तर प्रदेश में जल्द ही चुनाव होना है, ऐसे में अभिनेता और अभिनेत्री चुनावी मैदान मे उतरकर अपनी किस्मत आजमाना चाह रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय से लोहा मनवााने वाली हॉट एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गई हैं. सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने इस बात की  पुष्टि की है.

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वे प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं. रानी ने प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन 'लड़की हूं लड़ सकती है' का प्रमोशन भी किया. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा "एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है. प्रियंका जी के अभियान 'लड़की हूं लड़ सकती है' के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं. आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाक़ात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).