Mika Di Vohti: Akanksha Puri ने जीता Mika Singh का दिल, Swayamvar में सिंगर ने टीवी एट्रेस को अपनी भावी पत्नी के रूप में चुना
स्वयंवर: मीका दी वोहती की विजेता बनकर उभरी टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी को सिंगर मीका सिंह ने अपनी भावी पत्नी के रुप में स्वीकार्य किया है. इसके अलावा दो और फाइनलिस्ट रहीं प्रांतिका दास और नीत महल, जिन्होंने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई.
Mika Di Vohti: मीका का शो स्वयंवर: मीका दी वोहती करीब 2 महीनों तक चला और अब शो का नतीजा सामने आ चुका है. सिंगर ने टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का हाथ थाम लिया है और उन्हें भावी पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया है. आकांक्षा ने मीका का दिल जीतने के लिए टॉप 3 में जगह बनाने वाली प्रांतिका दास और नीत महल को हराया. मीका ने फिलहाल आकांक्षा से शादी नहीं की है, उन्होंने स्टेज पर बस वरमाला पहनाई है. वे आकांक्षा से शादी के बंधन में बंधने से पहले वे कैमरे से दूर उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

