टीवी

Bigg Boss OTT 3: रियल्टी शो में अनिल कपूर सलमान खान को कर सकते हैं रिप्लेस, मेकर्स ने नए प्रोमो में दे दी ‘झकास’ हिंट (Watch Video)

बिग बॉस ओटीटी अपने धमाकेदार तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये शो जल्द ही JioCinema पर प्रसारित होने वाला है.

Bigg Boss OTT 3: रियल्टी शो में अनिल कपूर सलमान खान को कर सकते हैं रिप्लेस, मेकर्स ने नए प्रोमो में दे दी ‘झकास’ हिंट (Watch Video)
Salman Khan and Anil Kapoor (Photo Credits: Facebook)

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी अपने धमाकेदार तीसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. ये शो जल्द ही JioCinema पर प्रसारित होने वाला है. मेकर्स ने 22 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया एपिसोड प्रोमो शेयर किया, जिसमें पिछले सीजन के वायरल मोमेंट्स दिखाए गए. वीडियो को शेयर करते हुए, उन्होंने लिखा, "बिग बॉस ओटीटी का नया सीजन देखकर सब भूल जाओगे."

हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स बताती हैं कि सलमान खान पिछले कमिटमेंट्स के चलते बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट नहीं कर पाएंगे. अब फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि नए सीजन में अनिल कपूर सलमान खान की जगह लेंगे. आप सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों? तो लेटेस्ट प्रोमो बिग बॉस की इस लाइन के साथ खत्म होता है, "ये सीजन होगा खास, एकदम झकास" बता दें, 'एकदम झकास' अनिल कपूर का लोकप्रिय कैचफ्रेज है.

देखें प्रोमो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).