Prabhas Salaar Hindi Trailer: प्रभास की फिल्म सालार का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, हाई-वोल्टेज एक्शन देख उड़ जाएंगे होश
सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
Salaar Trailer: सुपरस्टार प्रभास की बहुचच्रित फिल्म 'सालार' का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. प्रभास की इस मूवी के ट्रेलर में आपको एक अनोखा रोमांच देखने को मिलेगा जो काफी शानदार है. लंबे समय से 'केजीएफ' निर्देशक प्रशांत नील की 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ऐसे में अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इस मूवी का ट्रेलर सामने आ गया है.
ट्रेलर रिलीज को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट जमकर है. सुबह से ही #Salaar ट्रेंड कर रहा है। होम्बले फिल्म्स ने इसके रन टाइम 3 मिनट 47 सेकेंड लंबा रखा है, जिसमें हम फिल्म की कहानी के कई अंश देख सकते हैं.
सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी.
सालार मूवी क्रेडिट:
स्टूडियो: होम्बले फिल्म्स
निर्माता: विजय किरागांदुर
कहानी - पटकथा - निर्देशन : प्रशांत नील
सालार स्टार कास्ट - प्रभास, पृथ्वीराज, श्रुति हसन
डीओपी: भुवन गौड़ा
प्रोडक्शन डिजाइनर: टी एल वेंकटचलपति
संगीत: रवि बसरूर
स्टंट: अनबरीवु
कॉस्ट्यूम डिजाइनर: थोटा विजय भास्कर
कार्यकारी निर्माता: केवी रामाराव
संपादक: उज्वल कुलकर्णी
संवाद: संदीप रेड्डी बंदला - हनुमान चौधरी - डीआर सूरी
वीएफएक्स पर्यवेक्षक: राघव तम्मा रेड्डी
गीतकार: कृष्ण कंठ
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 08:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

