मनोरंजन

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड कमाए 800 करोड़ रुपये

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide: 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड कमाए 800 करोड़ रुपये
T-Series (Photo Credits: Youtube)

Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अपने एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. यह भारतीय सिनेमा के लिए एक नई उपलब्धि है. फिल्म ने न केवल डोमेस्टिक बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी सबसे ज्यादा ओपनिंग डे और वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड बना लिया है. 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन ने भी धमाकेदार प्रदर्शन किया है, जिसमें 285.7 करोड़ रुपये का योगदान रहा. वहीं, भारत में कुल नेट कमाई 4 दिनों में 529.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता ने दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है. अल्लू अर्जुन के पावरफुल परफॉर्मेंस और फिल्म की शानदार कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म आने वाले दिनों में और कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है. 'पुष्पा 2' के ग्रैंड सक्सेस से यह साफ है कि अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी और फिल्म का कंटेंट दोनों ही दर्शकों के बीच हिट हैं. फैंस अब बेसब्री से फिल्म की आगे की सफलता का इंतजार कर रहे हैं.

'पुष्पा 2' ने कमाए 800 करोड़:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2024 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).