Kaviyoor Ponnamma Dies: मलयालम की अनुभवी अभिनेत्री कावियूर पोन्नम्मा का 79 वर्ष की आयु में निधन, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने व्यक्त की संवेदना
मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कावियूर पोन्नम्मा का 79 वर्ष की आयु में शुक्रवार (20 सितंबर) को निधन हो गया.
Kaviyoor Ponnamma Dies: मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कावियूर पोन्नम्मा का 79 वर्ष की आयु में शुक्रवार (20 सितंबर) को निधन हो गया. वह कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उम्र से संबंधित बीमारियों के चलते लंबे समय से इलाज करा रही थीं. उनके निधन की खबर से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर पैदा हो गई है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कावियूर पोन्नम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में विजयन ने कहा, "कावियूर पोन्नम्मा ने मलयाली दर्शकों के दिलों में मां के किरदार से विशेष जगह बनाई थी. उनका लंबा कलात्मक करियर केवल सिनेमा तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने थिएटर और टेलीविजन में भी काम किया. उनके निधन के साथ मलयालम सिनेमा और थिएटर के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया है."
कावियूर पोन्नम्मा के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना
An important chapter in Malayalam cinema comes to a close with the passing of Kaviyoor Ponnamma, who embodied the essence of motherhood on screen for decades. Her effortless portrayals of Malayali women have left an indelible mark on our collective memory. Heartfelt condolences… pic.twitter.com/obEkqtezMq
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) September 20, 2024
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "हालांकि, वह अपने यादगार किरदारों के माध्यम से मलयालियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी. इस कठिन समय में मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं." कावियूर पोन्नम्मा ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई और वह मलयालम सिनेमा की सबसे प्रिय माताओं में से एक थीं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

