Game Of Thrones स्टार Nathalie Emmanuel ने RRR को बताया 'बीमार' फिल्म, अगले ही पल कह दी इतनी बड़ी बात...
आरआरआर को लेकर फैंटेसी सीरीज गेम्स ऑफ थ्रोन्स की स्टार नताली इमैनुएल ने जो प्रतिक्रिया दी थोड़ी देर के लिए सभी को हैरान कर दिया था. नताली ने अपने ट्वीट में लिखा, आरआरआर एक बीमार फिल्म है और कोई मुझे अन्यथा नहीं बता सकता.
Nathalie Emmanuel On RRR: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है. पर हाल ही में इस फिल्म को लेकर फैंटेसी सीरीज गेम्स ऑफ थ्रोन्स की स्टार नताली इमैनुएल की प्रतिक्रिया ने थोड़ी देर के लिए सभी को हैरान कर दिया था. नताली ने अपने ट्वीट में लिखा, आरआरआर एक बीमार फिल्म है और कोई मुझे अन्यथा नहीं बता सकता. इसके बाद यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लग गए. जिसके बाद उन्होंने थ्रेड में और भी ट्वीट किए और फिल्म तथा कलाकारों की खूब तारीफ की.
एसएस राजामौली द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट प्रमुख भूमिका में हैं. हाल ही में फिल्म का ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन सबमिट हुआ है.
RRR is a sick movie and no one can tell me otherwise 💧🔥🏹
— Nathalie Emmanuel (@missnemmanuel) December 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

