Mathew Thomas Gets a Kiss From a Male Fan: प्रमोशन में मैथ्यू थॉमस पर उमड़ा फैंस का प्यार, एक ने किया किस तो दूसरे ने किया प्रपोज (Watch Viral Video)

अभिनेता मैथ्यू थॉमस (Mathew Thomas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'निलावुकु एन मेल एनाडी कोबम' (Nilavuku En Mel Ennadi Kobam) के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

Mathew Thomas Gets a Kiss From a Male Fan: अभिनेता मैथ्यू थॉमस (Mathew Thomas) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'निलावुकु एन मेल एनाडी कोबम' (Nilavuku En Mel Ennadi Kobam) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म का निर्देशन धनुष (Dhanush) ने किया है और इसमें अनिखा सुरेंद्रन (Anikha Surendran) भी मुख्य भूमिका में हैं. प्रमोशन के दौरान, मैथ्यू को अप्रत्याशित फैन क्रेज का सामना करना पड़ा. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा मेल फैन मैथ्यू को किस कर रहा है, जबकि एक अन्य वीडियो में एक लड़की घुटनों पर बैठकर उन्हें फूल भेंट कर रही है. मैथ्यू ने दोनों ही स्थितियों को बड़ी शालीनता से संभाला. उन्होंने प्रशंसकों के ध्यान का आनंद लिया और पल को हल्का-फुल्का और यादगार बना दिया. 'निलावुकु एन मेल एनाडी कोबम' 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

मेल फैन ने मैथ्यू थोमस को किया किस

मैथ्यू थॉमस फूल पाकर शरमाना नहीं रोक पाए

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\