बॉलीवुड

Double Ismart Hindi Trailer: राम पोथिनेनी और संजय दत्त की 'डबल स्मार्ट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

साउथ के सुपरस्टार राम पोथिनेनी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल स्मार्ट' का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है.

Double Ismart Hindi Trailer: राम पोथिनेनी और संजय दत्त की 'डबल स्मार्ट' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Puri Jagannadh (Photo Credits: Instagram)

Double Ismart Hindi Trailer: साउथ के सुपरस्टार राम पोथिनेनी और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल स्मार्ट' का हिंदी ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है, जो कि सुपरहिट फिल्म 'स्मार्ट शंकर' का सीक्वल है. विशाखापत्तनम में एक भव्य इवेंट के दौरान 'डबल स्मार्ट' का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ट्रेलर में राम पोथिनेनी और संजय दत्त का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. फिल्म में दोनों की जोड़ी ने तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है.

'डबल स्मार्ट' इस स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दर्शकों का मनोरंजन करेगी. पुरी जगन्नाथ और चार्मी कौर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है.

देखें 'डबल स्मार्ट' का हिंदी ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).