Bagheera Teaser: होम्बले फिल्म्स ने आगामी फिल्म 'बघीरा' का टीजर किया जारी, Srii Murali का दिखा जबरा एक्शन अवतार (Watch Video)
होम्बेल फिल्म्स ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म बघीरा का टीजर रिलीज कर दिया है. यह टीजर श्री मरली के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ है. टीजर में जबरा एक्शन और तगड़े वीएपएक्स की भरमार है.
Bagheera Teaser: होम्बेल फिल्म्स ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म बघीरा का टीजर रिलीज कर दिया है. यह टीजर श्री मरली के जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुआ है. टीजर में जबरा एक्शन और तगड़े वीएपएक्स की भरमार है. होम्बले फिल्म्स ने दर्शकों को KGF चैप्टर 1 और 2, और वैश्विक सन्सेशन कांतारा जैसे विविध कंटेंट के साथ एंटरटेन किया है. ऐसे में अब वे अपने अगले सबसे बड़े बड़े प्रोजेक्ट, सालार पार्ट 1: सीजफायर के भव्य रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें प्रभास मुख्य भूमिका में हैं और प्रशांत नील ने इसे निर्देशित किया है. यह फिल्म 22 दिसम्बर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है. सालार के रिलीज से पहले, प्रोडक्शन हाउस ने अपने फिल्मोग्राफी के खजाने से एक और रोमांचक प्रोजेक्ट के टीजर से पर्दा उठाया है और उन्होंने अपने अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बघीरा का टीजर लॉन्च कर दिया है. Main Atal Hoon Trailer: इस दिन रिलीज होगा फिल्म 'मैं अटल हूं' का ट्रेलर, एक्टर पंकज त्रिपाठी बोले- करो तैयारी आ रहे हैं अटल बिहारी
देखें बघीरा का टीजर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2023 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

