मनोरंजन

Pushpa 2:अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को होगा रिलीज, नए पोस्टर में एक्शन मोड में नजर आए एक्टर (View Poster)

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है.

Pushpa 2:अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को होगा रिलीज, नए पोस्टर में एक्शन मोड में नजर आए एक्टर (View Poster)
Allu Arjun (Photo Credits: Instagram)

Pushpa 2:  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' का ट्रेलर 17 नवंबर को रिलीज होने जा रहा है, जिसे लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह है. अल्लू अर्जुन ने इस घोषणा के साथ एक नया पोस्टर भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अल्लू अर्जुन कंधे पर बंदूक रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे फिल्म की एक्शन से भरपूर झलक मिल रही है.

'पुष्पा 2' का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले भाग में दर्शकों को थ्रिल और एक्शन का शानदार अनुभव कराया था. अब 'पुष्पा 2' में फैंस को और भी बड़े स्तर का एक्शन और रोमांच देखने की उम्मीद है. फिल्म के इस नए पोस्टर ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है और ट्रेलर के रिलीज का इंतजार भी दोगुना कर दिया है.अल्लू अर्जुन के इस पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जहां फैंस उनके इस एक्शन अवतार की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म 'पुष्पा 2' में एक बार फिर से अल्लू अर्जुन अपने दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं, जो एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में है.

17 नवंबर को होगा रिलीज होगा 'पुष्पा 2' का ट्रेलर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 08:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).