मनोरंजन

Nandamuri Balakrishna द्वारा Anjali को धक्का दिया जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं - 'हमारी मित्रता अटूट है'

अभिनेत्री अंजलि ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' प्री-रिलीज इवेंट में नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा उन्हें स्टेज पर धकेलने के वायरल वीडियो के बाद उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Nandamuri Balakrishna द्वारा Anjali को धक्का दिया जाने का वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं - 'हमारी मित्रता अटूट है'
Anjali (Photo Credits: X)

Actress Anjali Addresses Controversy: अभिनेत्री अंजलि ने 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' प्री-रिलीज इवेंट में नंदमुरी बालकृष्ण द्वारा उन्हें स्टेज पर धकेलने के वायरल वीडियो के बाद उठे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस घटना ने नेटिज़न्स को नाराज कर दिया, जिन्होंने अभिनेता के इस बर्ताव को असम्मानजनक बताया. हालांकि, अभिनेत्री अंजलि ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर इस घटना के बारे में लिखा, "मैं यह कहना चाहूंगी कि बालकृष्ण गारु और मैंने हमेशा एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखा है और हमारी एक लंबी मित्रता है. उनके साथ फिर से मंच साझा करना अद्भुत था." इस बयान से अंजलि ने यह स्पष्ट किया कि उनके और एनबीके के बीच गहरी मित्रता और पारस्परिक सम्मान है. साउथ सुपरस्टार Nandamuri Balakrishna ने मंच पर एक्ट्रेस Anjali को दिया धक्का, एक्टर की इस हरकत से परेशान हुए नेटिजन्स (Watch Video)

देखें अंजलि द्वारा शेयर किया गया वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).