Pakistani singer Haniya Aslam Died: लोकप्रिय पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम का निधन, सोशल मीडिया पर चचेरी बहन ने की पुष्टि
लोकप्रिय पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम का निधन हो गया है. हानिया असलम ने "कोक स्टूडियो" में अपने प्रसिद्ध गानों जैसे "लैला जान", "बीबी सनम", "पैमाना" और "चुप" से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी.
Pakistani singer Haniya Aslam Died: लोकप्रिय पाकिस्तानी गायिका हानिया असलम का निधन हो गया है. हानिया असलम ने "कोक स्टूडियो" में अपने प्रसिद्ध गानों जैसे "लैला जान", "बीबी सनम", "पैमाना" और "चुप" से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी. उनकी मृत्यु की पुष्टि उनकी चचेरी बहन और संगीत सहयोगी ज़ेब बंगश ने सोशल मीडिया पर की है. हानिया असलम के निधन की खबर से उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. हानिया और ज़ेब की जोड़ी को "ज़ेब और हानिया" के नाम से भी जाना जाता था और उन्होंने अपने गानों के माध्यम से बहुत से लोगों के दिलों को छू लिया था. उनके गानों की मधुरता और सादगी ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई थी.
नहीं रहीं पाकिस्तानी सिंगर हानिया असलम
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)