मनोरंजन

Mufasa - The Lion King Trailer Out: 'मुफासा' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

दुनियाभर में लोकप्रिय 'द लायन किंग' की प्रीक्वेल 'मुफासा - द लायन किंग' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.

Mufasa - The Lion King Trailer Out: 'मुफासा' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Walt Disney Studios (Photo Credits: Instagram)

Mufasa - The Lion King Trailer Out: दुनियाभर में लोकप्रिय 'द लायन किंग' की प्रीक्वेल 'मुफासा - द लायन किंग' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, और ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. फिल्म का निर्देशन बैरी जेनकिंस ने किया है, और ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म शानदार कहानी के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का लगाने वाली है. 'मुफासा' की कहानी में जहां भावनाओं की गहराई है, वहीं कुछ हल्के-फुल्के पलों के जरिए दर्शकों को हंसाने का भी पूरा इंतजाम किया गया है.

फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए दृश्य, शानदार एनीमेशन और दमदार संवादों ने इसे पहले से ही एक बड़ी हिट के रूप में पेश कर दिया है. अब दर्शकों को बेसब्री से 20 दिसंबर का इंतजार है, जब वह इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का आनंद सिनेमाघरों में उठा सकेंगे.

'मुफासा' का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2024 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).