Miss Diva Miss Universe India 2021 की विनर बनीं हरनाज संधू, इजराइल में 70वें मिस यूनिवर्स पेजेंट में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व
पंजाब की 21 वर्षीय ब्यूटी क्वीन ने मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है और अब वह मिस यूनिवर्स 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बता दें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल दिसंबर में इजराइल के इलियट में आयोजित किया जाएगा.
- Read in
- हिंदी
Miss Diva Miss Universe India 2021: मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 (Miss Diva Miss Universe India 2021) की विनर हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) बन गई हैं. जी हां, पंजाब की 21 वर्षीय ब्यूटी क्वीन ने मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है और अब वह मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. बता दें कि 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल दिसंबर में इजराइल के इलियट में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में मेक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) अपने उत्तराधिकारी का ताज संभालेंगी.
मिस दिवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 की विजेता हरनाज संधू!
इस बीच, रितिका खतनानी (Ritika Khatnani) को मिस दिवा सुपरनेशनल 2022 (Miss Diva Supranational 2022) का विजेता घोषित किया गया. मिस सुपरनेशनल 2022 पोलैंड में होने वाले मिस सुपरनेशनल पेजेंट का 13वां संस्करण होगा. कार्यक्रम के अंत में नामीबिया की चानिक राबे अपने उत्तराधिकारी का ताज अपने नाम करेंगी.
सोनल कुकरेजा (Sonal Kukreja) को घोषित किया गया फर्स्ट रनर अप
दिविता राय (Divita Rai) ने दूसरी रनर-अप का खिताब किया अपने नाम
तारिणी कलिंगरायर (Tarini Kalingarayar) बनीं तीसरी रनर-अप
अंकिता सिंह (Ankita Singh) को चौथी रनर-अप घोषित किया गया
मिस दिवा 2021 की टॉप 6 सुंदरियों में अंकिता सिंह, दिविता राय, हरनाज़ संधू, रितिका खतनानी, सोनल कुकरेजा और तारिणी कलिंगरायर के नाम शामिल थे.
टॉप 10 फाइनलिस्टों में अंकिता सिंह, आयशा असदी, दिविता राय, हरनाज संधू, निकिता तिवारी, पल्लबी सैकिया, रितिका खतनानी, सिद्धि गुप्ता, सोनल कुकरेजा और तारिणी कलिंगरायर के नाम शामिल थे.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 11:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

