मनोरंजन

Dil Dosti Dilemma Trailer: प्राइम वीडियो ने Anushka Sen स्टारर यंग एडल्ट-ड्रामा 'दिल दोस्ती डिलेमा' का ट्रेलर किया रिलीज, 25 अप्रैल को होगा प्रीमियर (Watch Video)

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी यंग एडल्ट ड्रामा सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा का दिलचस्प ट्रेलर जारी कर दिया है. सीरीज का प्रीमियर 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा.

Dil Dosti Dilemma Trailer: प्राइम वीडियो ने Anushka Sen स्टारर यंग एडल्ट-ड्रामा 'दिल दोस्ती डिलेमा' का ट्रेलर किया रिलीज, 25 अप्रैल को होगा प्रीमियर (Watch Video)
Prime Video (Photo Credits: Instagram)

Dil Dosti Dilemma Trailer: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी यंग एडल्ट ड्रामा सीरीज दिल दोस्ती डिलेमा का दिलचस्प ट्रेलर जारी कर दिया है. नए जमाने के युवाओं पर आधारित यह मनोरंजक ऑरिजिनल सीरीज़, पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित और अंदलीब वाजिद द्वारा लिखी गई किताब 'अस्माराज़ समर'से प्रेरित है. इस सीरीज अनुष्का सेन, कुश जोतवानी, तन्वी आज़मी और शिशिर शर्मा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज का प्रीमियर 25 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर होगा. Dhoni 3 Sixes: धोनी के 3 छक्कों पर ऐसा था करीना और नेहा धूपिया का रिएक्शन, देखें विडियो (Watch Video)

ट्रेलर में दर्शकों की मुलाकात बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित परिवार की हाज़िर-जवाब और दिलकश अदाओं वाली युवा लड़की, अस्मारा से होती है, जो कनाडा में अपनी गर्मी की छुट्टियां बिताने की बात से बेहद खुश है. लेकिन उसकी पूरी योजना पर पानी फिर जाता है और उसकी जिंदगी में उस वक्त एक अनचाहा मोड़ सामने आता है, जब वह मध्यवर्गीय इलाके टिब्बरी रोड में अपने ननिहाल में पहुंचती है. शुरुआत में जिसे उसने सज़ा के रूप में देखा था, वह जल्द ही नए अनुभवों और अहसासों का सफर बन जाता है.

देखें ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).