देश

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर अफवाह, हालत अब भी नाजुक, शेखर सुमन ने सभी से की दुआ की अपील

10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था. वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे. तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है.

Raju Srivastav Health Update: राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर अफवाह, हालत अब भी नाजुक, शेखर सुमन ने सभी से की दुआ की अपील
राजू श्रीवास्तव (Photo Credits: Twitter)

Raju Srivastav Health Update:  हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि उनकी हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई है. उनका ब्रेन लगभग डेड की स्थिति में पहुंच गया है. राजू के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा हम सब अब भगवान के भरोसे हैं. वह कोई करिश्मा करें.

10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट होने के बाद राजू श्रीवास्तव के ट्रेनर ने उनको एम्स में भर्ती करवाया गया था. वह एक होटल के जिम में वर्कआउट करते हुए अचानक गिर पड़े थे और बेहोश हो गए थे. तब से राजू श्रीवास्तव का इलाज एम्स में चल रहा है.

राजू श्रीवास्तव के मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना ने बताया कि आज सुबह डॉक्टरों ने बताया था कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है. उनके मुख्य सलाहकार अजित सक्सेना का कहना है कि आज सुबह डॉक्टरों ने जानकारी दी है कि राजू का ब्रेन काम नहीं कर रहा है. वहीं हास्य कलाकार शेखर सुमन ने ट्वीट कर उनकी सलामती की दुआ मांगी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).