देश

BSNL Cinemaplus OTT Service: बीएसएनएल का सिनेमा प्लस लॉन्च, सिर्फ 49 रुपये में मिलेंगे SonyLIV, Disney+ Hotstar जैसे कई सब्सक्रिप्शन कंटेंट

नई सर्विस 8 विभिन्न OTT सर्विस प्रोवाइडर्स के कंटेंट दिखाएगी. पैक की कीमत 49 रुपये से शुरू होती है और वैलिडिटी और OTT सर्विस के आधार पर 249 रुपये तक जाती है.

BSNL Cinemaplus OTT Service: बीएसएनएल का सिनेमा प्लस लॉन्च, सिर्फ 49 रुपये में मिलेंगे SonyLIV, Disney+ Hotstar जैसे कई सब्सक्रिप्शन कंटेंट

BSNL Cinemaplus OTT Service: OTT मार्केट में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपनी नई सर्विस Cinema Plus के साथ एंट्री ले रही है. कंपनी ने ओवर-द-टॉप (OTT) सर्विस की घोषणा कर दी है. इस OTT प्लेटफॉर्म पर यूजर्स चार थर्ड-पार्टी सर्विस - Zee5, SonyLiv, YuppTV, EPICON, LIONSGATE, Shemaroo, Hungama और Disney+ Hotstar के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे.

BSNL के Cinema Plus पोर्टल के मुताबिक, नई सर्विस 8 विभिन्न OTT सर्विस प्रोवाइडर्स के कंटेंट दिखाएगी. पैक की कीमत 49 रुपये से शुरू होती है और वैलिडिटी और OTT सर्विस के आधार पर 249 रुपये तक जाती है. 249 रुपये के प्लान में Zee5 Premium, SonyLiv Premium, YuppTV, ShemarooMe, Hungama, Lionsgate और Disney+ Hotstar की सर्विस मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).