बॉलीवुड

Varun Dhawan Distributes Sweets to Paparazzi: पिता बनने के बाद वरुण धवन ने पैपाराजी को बांटा मीठा, फैंस को पसंद आई एक्टर की दरियादिली (Watch Video)

वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल पहली संतान के पैरेंट्स बन गए हैं. इस खूबसूरत जोड़े ने अपनी पहली संतान के रूप में एक नन्ही परी का स्वागत किया है, जिससे उनकी खूबसूरत यात्रा का एक और नया अध्याय जुड़ गया है.

Varun Dhawan Distributes Sweets to Paparazzi: पिता बनने के बाद वरुण धवन ने पैपाराजी को बांटा मीठा, फैंस को पसंद आई एक्टर की दरियादिली (Watch Video)
Varinder Chawla (Photo Credits: Instagram)

Varun Dhawan Distributes Sweets to Paparazzi: बॉलीवुड के दिलों की धड़कन वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल पहली संतान के पैरेंट्स बन गए हैं. इस खूबसूरत जोड़े ने अपनी पहली संतान के रूप में एक नन्ही परी का स्वागत किया है, जिससे उनकी खूबसूरत यात्रा का एक और नया अध्याय जुड़ गया है. सोमवार दोपहर को, वरुण धवन को अस्पताल में देखा गया, जहां शाम को उनके परिवार के सदस्य भी पहुंचे. इस खबर की पुष्टि वरुण के पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डेविड धवन ने की, जिन्होंने अस्पताल से निकलते समय पपराजी के पूछने पर सिर हिलाकर सकारात्मक उत्तर दिया कि यह सेलिब्रिटी जोड़ा एक बच्ची का आशीर्वाद प्राप्त कर चुका है. इसी के साथ वरुण धवन पिता बनने की खुशी में पैपाराजी को मीठा बांटते हुए दिखाई दिए. Varun Dhawan and Natasha Dalal welcome Baby Girl: वरुण धवन और नताशा दलाल बने पहली संतान के पैरेंट्स, परिवार में आई नन्ही परी!

देखें वरुण धवन का मीठा बांटते हुए वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 10:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).