Vanvaas: नाना पाटेकर स्टारर 'वनवास' का टीजर 29 अक्टूबर को होगा रिलीज, नए पोस्टर के साथ हुआ ऐलान (View Poster)
नाना पाटेकर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वनवास' का टीजर 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. इस बात की घोषणा जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ की.
Vanvaas: नाना पाटेकर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वनवास' का टीजर 29 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है. इस बात की घोषणा जी स्टूडियोज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए पोस्टर के साथ की. पोस्टर में नाना पाटेकर बनारस के घाट पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो फिल्म के गहन और गंभीर मूड का संकेत देता है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया है, 𝟮 𝗱𝗮𝘆𝘀 𝘁𝗼 𝗴𝗼 for #Vanvaas teaser drop! एक ऐसी कहानी जो बनाएगी अपनेपन की एक नई मिसाल." इस कैप्शन ने फिल्म के विषय को लेकर उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड 'वनवास' में नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका में होने की खबर से ही फैंस में काफी जोश है. इस टीजर के रिलीज होने के इंतजार में दर्शक उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
दो दिन में 'वनवास' का टीजर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

