Tiger 3 Trailer Update: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर इस वक्त होगा रिलीज, दबंग खान ने शेयर किया जबरा पोस्टर (View Pic)
इस पोस्टर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में एक बड़ी सी लोहे की जंजीर है और वे गुस्से से भरे हैं. फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को दोपाहर के वक्त रिलीज होगा. समय देखने के लिए पूरी खबर को पढ़ें.
Tiger 3 Trailer Update: सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने इसके ट्रेलर की रिलीज की तारीख और समय का ऐलान कर दिया है. टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को दोपहर के 12 बजे रिलीज होगा. सलमान खान ने इस खबर को शेयर करते हुए फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है. इस पोस्टर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में एक बड़ी सी लोहे की जंजीर है और वे गुस्से से भरे हैं. मनीष शर्मा द्वारा डायरेक्टेड टाइगर 3 में सलमान खान के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी. फिल्म दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर धमाका मचाने के लिए तैयार है. Mandali Trailer: Abhishek Duhan, Aanchal Munjal और Rajniesh Duggall स्टारर फिल्म 'मंडली' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
देखें पोस्टर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2023 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

