Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, फिल्म ने 360 करोड़ से अधिक का किया कारोबार
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 'स्त्री 2' ने दूसरे शनिवार को 33.80 करोड़ की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया.
Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. यह फिल्म साल 2024 की पहली ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. 'स्त्री 2' ने दूसरे शनिवार को 33.80 करोड़ की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया. इसने 'गदर 2' (31.07 करोड़), 'जवान' (30.10 करोड़), 'बाहुबली 2' हिंदी (26.50 करोड़), 'द कश्मीर फाइल्स' (24.80 करोड़), 'पठान' (22.50 करोड़), और 'केजीएफ 2' हिंदी (18.25 करोड़) की दूसरी शनिवार की कमाई को भी पीछे छोड़ दिया है. Stree 2 Review: डर और हास्य का शानदार मिश्रण है ‘स्त्री 2’, फिल्म में आपके लिए है ख़ास सरप्राइज
अब 'स्त्री 2' 400 करोड़ के माइलस्टोन को रविवार या सोमवार तक पार करने के लिए तैयार है. फिल्म की तेजी और दर्शकों के अपार समर्थन को देखते हुए यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगाी. दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 19.30 करोड़ और शनिवार को 33.80 करोड़ का कारोबार किया. फिल्म की कुल कमाई अब तक 360.90 करोड़ हो चुकी है.
400 करोड़ की तरफ बढ़ी 'स्त्री 2':
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

