Stree 2 Box Office Collection: हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जल्द होगी 500 करोड़ के क्लब में एंट्री
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. जनमाष्टमी की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई की है.
Stree 2 Box Office Collection: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. जनमाष्टमी की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म ने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई की है. फिलहाल बड़े रिलीज के अभाव में 'स्त्री 2' का रास्ता साफ नजर आ रहा है, जिससे यह फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है. Stree 2 Review: डर और हास्य का शानदार मिश्रण है ‘स्त्री 2’, फिल्म में आपके लिए है ख़ास सरप्राइज
सप्ताह 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
शुक्रवार: 19.30 करोड़
शनिवार: 33.80 करोड़
रविवार: 40.15 करोड़
सोमवार: 20.20 करोड़
कुल कमाई: 421.85 करोड़ (भारत का बिजनेस)
'स्त्री 2' का 500 करोड़ का रास्ता साफ
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देशभर के बड़े बाजारों में काफी पसंद किया जा रहा है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों को पूरी तरह से एंटरटेन करने में सफल रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

