PM Modi Birthday: जब शाहरुख खान ने पीएम मोदी से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर अपने जन्मदिन का आनंद उठाइए सर
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है. शाहरुख का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शाहरुख ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी से छुट्टी लेकर बर्थडे एंजॉय करने के लिए कहा है.
Shah Rukh Khan Wishes PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर कोई पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पीएम मोदी को खास अंदाज में बधाई दी है. शाहरुख खान का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शाहरुख ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी से छुट्टी लेकर बर्थडे एंजॉय करने के लिए कहा है.
शाहरुख खान ने पीएम मोदी के काम की तारीफ की है. उन्होंने ट्वीट किया- 'हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए आपका समर्पण बहुत ही सराहनीय है. आपके पास अपने सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति और स्वास्थ्य हो. एक दिन की छुट्टी लीजिए और अपने जन्मदिन का आनंद लें, सर. जन्मदिन की शुभकामनाएं Happy Birthday.'
Your dedication for the welfare of our country and its people is highly appreciated. May you have the strength and health to achieve all your goals. Take a day off and enjoy your Birthday, sir. Happy Birthday @narendramodi
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2022 04:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

