Shahid Kapoor ने कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के गाना Jee Karda में किया भांगड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने एक बार फिर अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में उन्होंने कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के फेमस गाने 'जी करदा' पर मस्ती भरा डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Shahid Kapoor dance video: बॉलीवुड के हैंडसम हंक शाहिद कपूर ने एक बार फिर अपने डांस से फैंस का दिल जीत लिया है. हाल ही में उन्होंने कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार के फेमस गाने 'जी करदा' पर मस्ती भरा डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. शाहिद कपूर ने इस डांस वीडियो में ग्रे हुडी पहनी है और बेहतरीन भांगड़ा मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "When JEE KARDA then ME KARDA #bhangra."
वीडियो पोस्ट होते ही फैंस और सेलेब्रिटीज के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. शाहिद के डांस और मस्तीभरे अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया है. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.
देखें शाहिद कपूर का भांगड़ा:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

