Pathaan: ‘पठान’ की धुआंधार कमाई पर शाहरुख खान ने ट्वीट किया Gattaca फिल्म का डायलॉग, कहा- जो शुरू किया उसे...
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म दो दिन में करीब 127 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है.
Pathaan Box Office Collection: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान‘ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म दो दिन में करीब 127 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है. इन सबके बीच अब शाहरुख ने एक ट्वीट किया है. शाहरुख ने यहां ‘पठान‘ का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन फैन्स उनके इस ट्वीट को फिल्म की सफलता से जोड़कर देख रहे हैं.
उन्होंने अपने चाहने वालों को सलाह देते हुए कहा कि जिसे शुरू किया है उसे खत्म भी करो. शाहरुख ने हॉलीवुड फिल्म Gattaca की एक लाइन लिखी, ‘मैंने वापसी के लिए कुछ भी नहीं सोचा है.‘ आगे वह लिखते हैं, ‘मुझे लगता है कि जिंदगी थोड़ी ऐसी ही है... आप अपनी वापसी की योजना बनाने के लिए नहीं बने हैं... आप आगे बढ़ने के लिए बने हैं... जो भी शुरू किया है उसे खत्म करने की कोशिश करो. 57 साल के एक व्यक्ति की एक सलाह.‘
Gattaca movie “I never saved anything for the swim back” I think life is a bit like that….You aren’t meant to plan your return…U r meant to move forward. Don’t come back…try to finish what u started. Just a 57yr olds’ advice things.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

