Sanjay Dutt ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर किया रिलीज, संजू बाबा के साथ जेल में नजर आए अरशद वारसी ( View Poster)
जू बाबा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हमारा इंतजार आपके इंतजार से ज्यादा लंबा हो गया है, लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. मैं मेरे भाई असशद वारसी के साथ एक और रोमांचक फिल्म लेकर आ रहा हूं.
Sanjay Dutt Untitled Film Poster: संजय दत्त ने 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपनी आगामी अनटाइटल्ड फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है. इस पोस्टर में अरशद वारसी भी दिखाई दे रहे हैं. मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस. फिल्म की यह फेवरेट जोड़ी इस पोस्टर में जेल के अंदर कैदी के कपड़ों में दिखाई दे रही है. संजू बाबा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, हमारा इंतजार आपके इंतजार से ज्यादा लंबा हो गया है, लेकिन आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है. मैं मेरे भाई असशद वारसी के साथ एक और रोमांचक फिल्म लेकर आ रहा हूं. आपको दिखाने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता, बने रहें. आपको बता दें इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव डायरेक्ट कर रहे हैं और संजय दत्त खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं. देखें पोस्टर:
View this post on Instagram
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2023 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

