ग्लैमरस लुक में Rakul Preet Singh ने शेयर की तस्वीरें, फैंस का धक-धक हुआ दिल (View Pics)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नीले रंग की ग्लैमरस ड्रेस में रकुल प्रीत का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Rakul Preet Singh Hot Pics: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. नीले रंग की ग्लैमरस ड्रेस में रकुल प्रीत का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. उनके इस पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं, जिसमें फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. रकुल ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हम सब को अपना बनाने का समय आ गया है." यह कैप्शन उनकी आगामी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की ओर इशारा करता है. इस फिल्म में वह अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगी. Mere Husband Ki Biwi Trailer Out: अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर रिलीज, 21 फरवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ एक रोमांटिक कॉमेडी बताई जा रही है, और फैंस इस त्रिकोणीय कहानी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. फिल्म 21 फरवरी को रिलीज होने वाली है. रकुल का यह ग्लैमरस अंदाज और उनका प्रोमोशनल अंदाज फैंस के दिलों पर राज कर रहा है. एक फैन ने लिखा, "आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं," तो दूसरे ने कहा, "आपकी मुस्कान ने मेरा दिन बना दिया!"
देखें रकुल प्रीत सिंह का ग्लैमरस अवतार:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)