बॉलीवुड

Patna Shuklaa Trailer: रवीना टंडन और मानव विज स्टारर फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 19 मार्च को Disney Plus Hotstar पर होगा प्रीमियर (Watch Video)

रवीना टंडन और मानव विज स्टारर फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रवीना टंडन एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रही है जोकि एक हाउसवाइफ भी हैं. फिल्म 'पटना शुक्ला' 2017 में बिहार में हुए 'रोल नंबर घोटाले' पर आधारित है.

Patna Shuklaa Trailer: रवीना टंडन और मानव विज स्टारर फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 19 मार्च को Disney Plus Hotstar पर होगा प्रीमियर (Watch Video)
Disney Plus Hotstar (Photo Credits: Instagram)

Patna Shuklaa Trailer: रवीना टंडन और मानव विज स्टारर फिल्म 'पटना शुक्ला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में रवीना टंडन एक दमदार वकील के किरदार में नजर आ रही है जोकि एक हाउसवाइफ भी हैं. फिल्म 'पटना शुक्ला' 2017 में बिहार में हुए 'रोल नंबर घोटाले' पर आधारित है. ट्रेलर की शुरुआत में रवीना टंडन एक छात्रा से पूछताछ करती हुई दिखाई देती हैं. छात्रा बताती है कि कैसे उसे परीक्षा में कम नंबर मिले थे और कैसे उसकी मेहनत पर पानी फिर गया था. रवीना टंडन छात्रा की बात सुनकर उसे न्याय दिलाने का वादा करती हैं. 'पटना शुक्ला' को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 19 मार्च को Disney Plus Hotstar पर रिलीज होगी. Yodha Song Tiranga: देशभक्ति के जूनून से भरा गाना 'तिरंगा हुआ रिलीज', सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना स्टारर 'योद्धा' 15 मार्च को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

देखें ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).