बॉलीवुड

Munjya Box Office Collection Day 9: 50 करोड़ के करीब पहुंची हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्'या, जानिए फिल्म की अब तक की कमाई

आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपने नौवें दिन तक कुल 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और आज, रविवार को यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है.

Munjya Box Office Collection Day 9: 50 करोड़ के करीब पहुंची हॉरर-कॉमेडी 'मुंज्'या, जानिए फिल्म की अब तक की कमाई
Maddock Films (Photo Credits: Youtube)

Munjya Box Office Collection Day 9: आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने अपने नौवें दिन तक कुल 47 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और आज, रविवार को यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है. दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये और शनिवार को 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म के अब तक के कुल कलेक्शन ने इसे बड़े हिट्स की सूची में शामिल कर दिया है. Munjya Review: 'मुंज्या' में हंसी और डर का अनोखा मिश्रण, अभय वर्मा का दमदार प्रदर्शन!

'मुंज्या' में अभय वर्मा, शरवरी वाघ, मोना सिंह, सत्यराज, सुहास जोशी, भाग्यश्री लिमये और तरण सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए, यह निश्चित है कि 'मुंज्या' आने वाले दिनों में और भी बड़े आंकड़े दर्ज करेगी.

50 करोड़ के करीब पहुंची मुंज्या

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).