Ranveer Singh Nude Photoshoot Case: रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई पुलिस ने रिकॉर्ड किया एक्टर का बयान, ढाई घंटे तक चली पूछताछ
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट मामले में बयान दर्ज कर लिया है. रणवीर सिंह ने बीते महीने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था.
Ranveer Singh Nude Photoshoot Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का न्यूड फोटोशूट मामले में बयान दर्ज कर लिया है. रणवीर सिंह ने बीते महीने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था और बाद में उन्होंने ये तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की थीं. जिसके बाद कई लोगों ने उनके इस रवैये पर नाराजगी जताई तो वहीं कुछ लोगों ने उनके खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज काराया. इसी मामले में मुंबई पुलिस ने आज उनसे पूछताछ की और उनका बयान रिकॉर्ड किया है. खबरों की माने तो यह पूछताछ करीब ढाई घंटे तक चली है.
Mumbai Police record actor Ranveer Singh's statement in nude photo-shoot case: Official
— Press Trust of India (@PTI_News) August 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

