बॉलीवुड

Maharashtra Assembly Election 2024: हेमा मालिनी और ईशा देओल ने एक साथ डाला वोट, मीडिया के सामने दिए पोज (Watch Video)

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटी और अदाकारा ईशा देओल के साथ मतदान किया. दोनों मां-बेटी ने एक साथ वोट डालते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज की.

Maharashtra Assembly Election 2024: हेमा मालिनी और ईशा देओल ने एक साथ डाला वोट, मीडिया के सामने दिए पोज (Watch Video)
Filmi Gyan (Photo Credits: Instagram)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपनी बेटी और अदाकारा ईशा देओल के साथ मतदान किया. दोनों मां-बेटी ने एक साथ वोट डालते हुए लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज की. मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल ने मीडिया के सामने पोज दिए. ईशा देओल ने भी लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करके सही उम्मीदवार चुनें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं.

हेमा मालिनी और ईशा देओल का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडिो तेजी से वायरल हो रही हैं. मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल पर्दे पर बल्कि वास्तविक जीवन में भी आदर्श प्रस्तुत करती हैं. महाराष्ट्र चुनाव के इस चरण में मतदान को लेकर बड़ी संख्या में सेलेब्रिटीज और आम जनता मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और भी खास बन गया है.

हेमा मालिनी और ईशा देओल ने किया मतदान:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).