Maha Kumbh 2025: जन्नत एक्ट्रेस Sonal Chauhan ने त्रिवेणी में लगाई पवित्र डुबकी, Kailasha Nandgiri Maharaj से भी की मुलाकात (View Pics)
जन्नत फिल्म से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. उन्होंने कैलाश नंदगिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर कीं.
Maha Kumbh 2025: जन्नत फिल्म से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनल चौहान ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों के बीच त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. उन्होंने कैलाश नंदगिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया. सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर कीं. पहली पोस्ट में वे त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "त्रिवेणीं माधवं सोमं भरद्वाजं च वासुकिम् । वन्देऽक्षयवटं शेषं प्रयागं तीर्थनायकम् ।।" दूसरी पोस्ट में सोनल चौहान कैलाश नंदगिरी महाराज से आशीर्वाद लेती दिख रही हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "महाकुंभ में पूज्य स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज से मिलकर और उनका आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रही हूं. उनके सुंदर शब्दों और स्नेह ने मुझे बहुत सकारात्मक और आशीर्वादित महसूस कराया."
सोनल चौहान का यह आध्यात्मिक अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके फैंस और फॉलोअर्स उनकी धार्मिक आस्था की सराहना कर रहे हैं. महाकुंभ 2025 में देश और दुनिया भर से लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.
सोनल चौहान ने त्रिवेणी में लगाई डुबकी:
सोनल चौहान ने कैलाश नंदगिरी महाराज का लिया आशिर्वाद:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)