देश

Lata Mangeshkar Dies At 92: अंतिम सफर पर लता मंगेशकर, उनके आवास प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर, विदाई देने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम (View Pics)

लता दीदी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पेडार रोड स्थित उनके आवास प्रभु कुंज लाया जा रहा है. रास्ते में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई दिखाई दे रही हैं.

Lata Mangeshkar Dies At 92: अंतिम सफर पर लता मंगेशकर, उनके आवास प्रभु कुंज से शिवाजी पार्क ले जाया जा रहा पार्थिव शरीर, विदाई देने के लिए लोगों का उमड़ा हुजूम  (View Pics)

Lata Mangeshkar Dies At 92: स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर (92) का रविवार को निधन हो गया. लता मंगेशकर 28 दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थीं. इसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पेडार रोड स्थित उनके आवास प्रभु कुंज से मुंबई के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) लाया जा रहा है. रास्ते में उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी हुई दिखाई दे रही हैं. बीएमसी कमिश्नर के चहल के अनुसार लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में आज शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2022 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).