EK Kori Prem Katha: Khanak Budhiraja की मोस्ट अवेटेड 'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में लड़कियों के कौमार्य परीक्षण कुप्रथा से उठाया जाएगा पर्दा (Watch Video)
'एक कोरी प्रेम कथा' के टीज़र जारी करने के साथ ही खनक बुद्धिराजा ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि उनकी डेब्यू फ़िल्म का प्रीमियर लंदन में किया जाएगा! उनके इस ऐलान ने फ़िल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है.
EK Kori Prem Katha: अपनी पहली फिल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' की रिलीज़ से पहले ही चर्चा में आई अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा ने आज फ़िल्म का पहला टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किया. टीज़र ने रिलीज़ होते ही धूम मचा दी है और जिसे लोगों द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है. इस फ़िल्म में खनक बुद्धिराजा का किरदार बेहद अलग है जो लोगों को ना सिर्फ़ पसंद आएगा बल्कि उनके दिलों को भी छू लेगा. Akshay Kumar स्टारर Soorarai Pottru का रीमेक 1 सितंबर को सिनेमाघरों में होगा रिलीज, अनटाइटल्ड फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने (View Pic)
उल्लेखनीय है 'एक कोरी प्रेम कथा' के टीज़र जारी करने के साथ ही खनक बुद्धिराजा ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि उनकी डेब्यू फ़िल्म का प्रीमियर लंदन में किया जाएगा! उनके इस ऐलान ने फ़िल्म के प्रति लोगों की जिज्ञासा को और भी बढ़ा दिया है. देखें फिल्म का टीजर:
'एक कोरी प्रेम कथा' में खनक बुद्धिराजा के अलावा राज बब्बर, पूनम ढिल्लन, अक्षय ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे. उल्लेखनीय है कि यह फ़िल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्मों में से एक है.
फ़िल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' का मक़सद समाज में व्याप्त शादी से जुड़ी एक बेहद पुरानी कुप्रथा की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है. इसे भारत में मूलत: कुकड़ी प्रथा के नाम से भी जाना जाता है, जिसका चलन आज भी देश के विभिन्न इलाकों में देखा जा सकता है. इस कुप्रथा के तहत लड़कियों के कौमार्य का परीक्षण किया जाता है. इतना ही नहीं, शादी के पहले कुंवारी नहीं रहने वाली लड़कियों की चिकित्सा के माध्यम से लड़कियों के कौमार्य को फिर से अक्षुण्ण बनाने की प्रक्रिया पर भी रौशनी डाली गई है. अंग्रेज़ी में इस तरह की सर्जरी को 'रीवर्जिनाइज़ेशन' के नाम से जाना जाता है. फिल्म को सौरभ वर्मा ने डायरेक्ट किया है. August 16 1947 Trailer: Gautham Karthik स्टारर 'अगस्त 16 1947' के ट्रेलर में दिखी दमदार स्टोरी और धमाकेदार एक्शन की झलक (Watch Video)
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

