बॉलीवुड

Tejas Release Date Out: Kangana Ranaut स्टारर 'तेजस' के नए पोस्टर्स के सााथ रिलीज डेट  का हुआ ऐलान, एक्ट्रेस एयरफोर्स पायलट के किरदार में आएंगी नजर (View Pics)

तेजस की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं.

Tejas Release Date Out: Kangana Ranaut स्टारर 'तेजस' के नए पोस्टर्स के सााथ रिलीज डेट  का हुआ ऐलान, एक्ट्रेस एयरफोर्स पायलट के किरदार में आएंगी नजर (View Pics)
RSVP (Photo Credits: Instagram)

Tejas Release Date Out: कंगना रनौत स्टारर अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले बनाया जा रहा है.फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी. यह परियोजना अपनी घोषणा के बाद से ही फिल्म प्रेमियों के बीच जबरदस्त चर्चा और उत्साह पैदा कर रही है. अब फिल्म की बहुप्रतीक्षित रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. तेजस की टीम ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. क्या Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में नजर आएंगे Shah Rukh Khan?, करण जौहर ने सच से उठाया पर्दा

इस फिल्म की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है, और इसका मकसद उन बहादुर सैनिकों को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है जो रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा करते हैं. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

देखें पोस्टर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).