बॉलीवुड

Jahangir National University Trailer: उर्वशी रौतेला और रवि किशन स्टारर फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

उर्वशी रौतेला और रवि किशन स्टारर फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, और इसने दर्शकों के बीच बहस का माहौल पैदा कर दिया है. महाकाल मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनय शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

Jahangir National University Trailer: उर्वशी रौतेला और रवि किशन स्टारर फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 जून को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
Zee Music Company (Photo Credits: Youtube)

Jahangir National University Trailer: उर्वशी रौतेला और रवि किशन स्टारर फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है, और इसने दर्शकों के बीच बहस का माहौल पैदा कर दिया है. महाकाल मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फिल्म को विनय शर्मा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रवि किशन, सिद्धार्थ बोडके, विजय राज, रश्मि देसाई, अतुल पांडे और शिवज्योति राजपूत ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं. जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (JNU) का ट्रेलर यूनिवर्सिटी कैंपस में मार्क्सवादी विचारधारा के वर्चस्व को दर्शाता है, जो विवादित कथानक पर आधारित है.

यह फिल्म सेंसर बोर्ड से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद 21 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. ट्रेलर की रिलीज़ के साथ ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

देखें 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' का ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).