बॉलीवुड

पाकिस्तानी फिल्म में नजर आ सकते हैं Ranbir kapoor, बोले- 'मेरी समझ से एक कलाकार के लिए कोई सीमाएं नहीं हैं'

जेद्दाह में आयोजित रेड सी इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जब रणबीर कपूर से पूछा गया कि क्या वे पाकिस्तानी फिल्म में काम करेंगे तो? तो एक्टर की हां थी. साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी फिल्म मौला जट्ट का शुभकामनाएं दीं.

पाकिस्तानी फिल्म में नजर आ सकते हैं Ranbir kapoor, बोले- 'मेरी समझ से एक कलाकार के लिए कोई सीमाएं नहीं हैं'
रणबीर कपूर (Photo Credits: Instagram)

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया था. साउदी अरब के जेद्दाह में इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था. इस दौरान एक्टर से 15 साल के सफल करियर के बारे में बात की गई साथ ही, जब एक पाकिस्तानी फिल्ममेकर ने उनकी पाकिस्तानी फिल्म में काम करने की गुजारिश की तो रणबीर कपूर  हंसते हुए काम करने में खुशी जताई. Urfi Javed के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाने के मामले में दर्ज हुआ केस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पाकिस्तानी फिल्ममेकर डायरेक्टेर ने रणबीर कपूर को परिचय देते हुए कहा, मैं पाकिस्तान से हूं एक फिल्म मेकर व डायरेक्टेर हूं. मैं जानता हूं कि पिछले कुछ सालों से पाकिस्तानी एक्टर के लिए इंडिया में काम करना संभव नहीं है और भारतीय एक्टर के लिए पाकिस्तानी फिल्मों में काम करना संभव नहीं है. पर साउदी अरब एक जगह है जहां हम काम कर सकते हैं. यदि में एक फिल्म बनाऊं तो क्या आप पाकिस्तानी टीम के साथ काम करेंगे. इस पर रणबीर ने कहा, बेशक, मुझे अच्छा काम करके अच्छा लगेगा. मेरी समझ से एक कलाकार के लिए कोई सीमाएं नहीं है. मौला जट्ट फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं. बहुत समय के बाद कोई पाकिस्तानी फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है.

रणबीर कपूर आखिरी बार अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टड फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आए हैं. 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों काफी एंटरटेन किया. फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दीं. इसके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिका में दिखाई दीं. जल्द ही रणबीर संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगे. Celebrity Weddings 2023: Sidharth Malhotra-Kiara Advani से लेकर Karan Kundrra-Tejasswi Prakash जैसे और कपल जल्द रचा सकते हैं शादी!

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 08:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).