बॉलीवुड

Harbhajan Singh की पत्नी Geeta Basra 6 साल बाद फिल्मों में करेंगी कमबैक, फिल्म का टाइटल होगा 'नोटरी'

क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा अपनी आगामी फिल्म 'नोटरी' के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Harbhajan Singh की पत्नी Geeta Basra 6 साल बाद फिल्मों में करेंगी कमबैक, फिल्म का टाइटल होगा 'नोटरी'
गीता बसरा और हरभजन सिंह (Photo Credits: Instagram)

Harbhajan Singh Wife Geeta Basra to Comeback in Films: भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा, जिन्हें आखिरी बार फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' और 'सेकेंड हैंड हसबैंड' में देखा गया था, वो अपनी आगामी फिल्म 'नोटरी' के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेत्री फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसमें वें बंगाली अभिनेता परमब्रत चटर्जी (कहानी फेम) के साथ नजर आएंगी गीता पिछले कुछ वर्ष से मैटरनिटी ब्रेक पर थीं और अब दोबारा कैमरे का सामना करने जा रही हैं। यह फिल्म पवन वाडेयार द्वारा निर्देशित की जाएगी और अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू की जाने की उम्मीद हैं. एक्ट्रेस इन दोनों दुबई में फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).