VIDEO राम मंदिर पर आसमान से फूल बरसते देख खुशी से झूम उठी कंगना रनौत, पुष्प वर्षा का वीडियो वायरल
आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई. इस नजारे को देखकर एक्ट्रेस कंगना रनौत खुशी से झूम उठी. वह उछल-उछलकर जय श्री राम के नारे का उद्घोष करने लगी
आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई. इस अद्भुत और शानदार नजारे को देखकर एक्ट्रेस कंगना रनौत खुशी से झूम उठी. वह उछल-उछलकर जय श्री राम के नारे का उद्घोष करने लगी, जिसका वीडियो उन्होंने X पर शेयर किया है. वीडियो में भक्ति भाव में सराबोर कंगना को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है.
Ram aa gaye 🚩 pic.twitter.com/I880rco1Sd
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 22, 2024
अयोध्या में आज एक ऐतिहासिक और दिव्य अनुभव से सराबोर हो उठी.सदियों के इंतजार के बाद रामलला के स्वर्णिम विग्रह का राम जन्मभूमि पर स्थित भव्य राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए सभी रामभक्तों को बधाई दी और कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत की संस्कृति और आस्था की जीत का प्रतीक है.
रामलला के ऊपर वायु सेना के हेलीकाप्टरों से पुष्प वर्षा..@IAF_MCC | #RamMandirPranPrathistha | #JaiShreeRam | #RamLalla | #LordRam | #स्वागत_है_श्रीराम | #Ayodhya | #RamMandir | #SabKeRam | #RamJanmbhoomiMandir | #PranPratishtha | #RamBhaktiOnDD | #श्रीराम_के_नाम pic.twitter.com/qCKbCEfaNK
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 22, 2024
इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. रामलला के विग्रह के दर्शन पाकर भक्तों की आंखें नम हो गईं और उनके चेहरे पर आनंद की चमक स्पष्ट थी.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2024 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

