Deepika Padukone Visits Tirumala Temple: दीपिका पादुकोण ने बहन अनीशा के साथ तिरुमाला मंदिर में टेका माथा, भगवान श्री वेंकटेश्वर से मांगा आशीर्वाद (Watch Video)
दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. दीपिका को गुरुवार शाम को मंदिर में साधारण वेशभूषा में देखा गया.
Deepika Padukone Visits Tirumala Temple: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया. दीपिका को गुरुवार शाम को मंदिर में साधारण वेशभूषा में देखा गया. उन्होंने ब्लैक हुडी और पैंट पहनी थी और साथ में एक ब्लैक स्लिंग बैग भी कैरी किया था. दीपिका का यह तिरुमाला मंदिर में आना काफी चर्चा का विषय बन गया है. कुछ लोग मानते हैं कि अपने आगामी फिल्म फाइटर की सफलता के लिए वो भगवान का आशीर्वाद लेने आई हैं, तो कुछ का कहना है कि वो पिछले कुछ समय से मन की शांति की तलाश में हैं और इसीलिए उन्होंने तिरुमाला का सफर चुना है. हाल ही में दीपिका ने अपनी मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की थी और बताया था कि कैसे वो डिप्रेशन से जूझी हैं. इस खुलासे के बाद से उनके प्रशंसक उनके लिए और भी ज्यादा जुड़े हुए हैं. Shah Rukh Khan Visits Shirdi Sai Baba Temple: डंकी रिलीज से पहले शिरडी साईं बाबा के मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, साथ में नजर आईं बेटी सुहाना (Watch Video)
देखें वीडियो:
#WATCH | Andhra Pradesh | Actor Deepika Padukone arrived at Tirumala this evening, to offer prayers to Lord Venkateswara. Her sister and professional golfer Anisha Padukone was also with her. pic.twitter.com/o1x6g9dLG5
— ANI (@ANI) December 14, 2023
दीपिका ने किए दर्शन
#WATCH | Andhra Pradesh: Actor Deepika Padukone offered prayers at Tirupati Balaji Temple today. pic.twitter.com/dhdd0JHUjV
— ANI (@ANI) December 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

