Dahaad Trailer: Sonakshi Sinha और Vijay Varma स्टारर क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'दहाड़' का ट्रेलर हुआ रिलीज (Watch Video)
दहाड़ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसकी शुरुआत जबरदस्त तनाव भरे माहौल से होती है. स्थानीय पुलिस स्टेशन में अंजलि भाटी और साथी पुलिसवाले एक अंजान सीरियल किलर की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं.
Dahaad Trailer: प्राइम वीडियो ने आज अपनी आने वाली क्राइम-ड्रामा सीरीज़, 'दहाड़' का ट्रेलर जारी किया है. रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर द्वारा तैयार की गई इस सीरीज़ को कागती ने रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर डायरेक्ट किया है. दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह ने मुख्य भूमिका निभाई है
दहाड़ का ट्रेलर बेहद रोमांचक है, जिसकी शुरुआत जबरदस्त तनाव भरे माहौल से होती है. स्थानीय पुलिस स्टेशन में अंजलि भाटी और साथी पुलिसवाले एक अंजान सीरियल किलर की तलाश करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खुलेआम घूम रहा है. अंजलि भाटी का किरदार सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है. रहस्यमय तरीके से महिलाओं के लगातार गायब होने की घटनाओं के बाद अपराधी को ढूंढने की मुहिम शुरू हो जाती है. अंजलि भाटी के पास बेहद कम वक़्त है, क्योंकि वह एक मासूम महिला की जान जाने से पहले सबूतों की कड़ियों को जोड़ने और अपराधी को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं. देखें ट्रेलर:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

